[2022] Khand Vikas Adhikari Ko Prathna Patra Kaise likhe | खंड विकास अधिकारी को पत्र कैसे लिखें

Khand Vikas Adhikari Ko Prathna Patra Kaise likhe :- यदि आप खंड विकास अधिकारी को पत्र लिखना चाहते हैं तो यहां से देखकर लिख सकते है।

खंड विकास अधिकारी अर्थात बीडीओ (BDO) ब्लॉक स्तर के अधिकारी होते हैं जिसे अपने क्षेत्र का प्रखंड का विकास अधिकारी भी कहा जाता है और उनकी यह जिम्मेदारी होती है कि वह अपने क्षेत्र के हर विकास कार्यों पर कड़ी नजर बनाए रखें।

सरकार द्वारा जारी किए गए विकास के हर कार्य को करवाने की जिम्मेदारी खण्ड विकास अधिकारी अर्थात बीडीओ की होती है (BDO) पंचायत समिति फंड से पैसा ग्राम पंचायतों के लिए देते हैं और सुरक्षित करते हैं कि किस ग्राम पंचायत को कितना बजट दिया जाएगा Khand Vikas Adhikari के अनुमति के बाद ही आपके क्षेत्र में कोई भी विकास का कार्य होता है। जिसमे उन्हें यह सुनिश्चित करना होता है कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ जन जन तक पहुंच पा रहा है कि नहीं इन सब कार्यों की जांच करनी होती है।

आज indishindi.com आपको अपने इस पोस्ट के माध्यम से बताने जा रहा है की ब्लॉक से जुड़ी किसी भी समस्या या किसी भी कारण के लिए Khand Vikas Adhikari ko Prathna Patra kaise likhe पत्र कैसे लिखें? और लिखने का तरीका क्या है? एप्लिकशन का प्रारूप क्या होगा? बीडीओ का क्या कार्य है इन सब से संबंधित जानकारी आपको यहां पर हिंदी में दी जाएगी जिससे कि आप खंड विकास अधिकारी (BDO) को एप्लीकेशन लिख सकें।

खंड विकास अधिकारी को प्राथना पत्र

अधिकारी का नामखंड विकास अधिकारी (BDO)
एप्लिकशन का नामखंड विकास अधिकारी को पत्र
आवेदनकर्ताxxxx कुमार
मोबाइल नंबरxxxxxxx88
पतामोहनपुर…

खंड विकास अधिकारी(BDO) को पत्र कैसे लिखें

हम आपको बताने जा रहे है कि गांव से जुड़े किसी भी समस्या के निवारण के लिए या विकास कार्य से जुड़ी किसी समस्या के लिए सरपंच को आवेदन पत्र कैसे लिखें हम यहां स्टेप बाय स्टेप जानने वाले हैं-

#Step 01 :- सबसे पहले आपको उस व्यक्ति का सम्बोधन करना होगा जिस भी अधिकारी को आप Application लिख रहे हैं।

#Step 02 :- उपर्युक्त तथ्य लिखने के पश्चात आपको जिस भी कारण से Application लिखना है उसे विषय मे उल्लेख करते हुए आगे बढ़ेंगे।

#Step 03 :- अब आप अपने Application लिखने के सम्पूर्ण कारण को विस्तृत रूप से समझाएंगे एवं खंड विकास अधिकारी को अपनी समस्या का समाधान करने की प्रार्थना करेंगे।

#Step 04 :- अंत में एप्लीकेशन लिखने का दिनांक एवं प्रार्थी का नाम तथा मोबाइल नंबर के साथ पता लिखना होता है।

Khand Vikas Adhikari Ko Prathna Patra Kaise likhe : [Format]

written-on-white-background-khand-vikas-adhikari-ko-patra-kaise-likhe
Khand Vikas Adhikari ko Prathna Patra Likhne ka Format

खंड विकास अधिकारी (BDO) को आवेदन पत्र | Khand Vikas Adhikari ko Patra

सेवा में, 

श्रीमान खंड विकास अधिकारी

मोहनपुर, (गांव का नाम लिखे)

रामपुर (यूपी) ( अपना पूरा पता डाले)

विषय:- प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर ना मिलने के संबंध में (यहॉ पर अपना विषय लिखे)

महोदय,

          सविनय निवेदन है कि मेरा नाम XXXX कुमार (यहां पर अपना नाम लिखें) है। मैं लालगंज प्रखंड के मोहनपुर गांव (यह अपना गांव का पता लिखे) का निवासी हूं। श्रीमान मैंने 1 साल पहले पार्षद को अपने सारे कागजात देकर धानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन किया था लेकिन अभी तक मुझे इस योजना का लाभ नहीं प्राप्त हुआ है जबकि मेरे घर के आसपास अन्य लोगों को इस योजना का लाभ मिल चुका है। 

           अतः श्रीमान आपसे निवेदन है कि आप इस मामले की जांच करके मुझे आवास देने की कृपा करें जिसके लिए मैं आपका आभारी रहूंगा। 

सधन्यवाद!  

दिनांक :- DD/MM/YYYY

आपका विश्वासी 

नाम:-  XXXX कुमार

पता :- मोहनपुर,(यूपी)

मोबाइल नंबर:- xxxxx58

हस्ताक्षर :- ………….

[2022] Tahsildar ko Application Kaise likhe
थाना प्रभारी को शिकायत पत्र कैसे लिखें ?
[2022] SP ko Application Kaise likhe in Hindi
[2022] DM को Application कैसे लिखें: लें पूरी जानकारी
[2022] SDM को शिकायत पत्र कैसे लिखे
[2022] मोहल्ले की सफाई के लिए नगर निगम को शिकायत पत्र
जल-जमाव की समस्या के लिए नगर निगम को शिकायत पत्र
[2022] Sick leave Application for School
[2022] छुट्टी के लिए प्रधानाचार्य को प्रार्थना पत्र
पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र
[2022] Sarpanch Ko Application Kaise likhe
[2022] Khand Vikas Adhikari Ko Prathna Patra Kaise likhe
Other Application Details

खंड विकास अधिकारी (BDO) के कार्य

  • अथॉरिटी और दूसरे अधिकारियों द्वारा आदेशित की गई योजनाओं को सही से किया जा रहा है या नहीं इसकी जांच पड़ताल करना।
  • पंचायतों को कितना बजट दिया जाएगा किस पंचायत में कितने बजट लगेंगे इन सब की जानकारी करना।
  • पंचायत समिति के द्वारा दिए गए सभी दस्तावेज और पत्र को चेक करके उस पर हस्ताक्षर करना तथा जांच करना खंड विकास अधिकारी का कार्य है।
  • सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाना।

खंड विकास अधिकारी को पत्र कैसे लिखें से जुड़े कुछ प्रश्नों के उत्तर

खंड विकास अधिकारी को पत्र कैसे लिखें?

खंड विकास अधिकारी को पत्र कैसे लिखें (Khand Vikas Adhikari Ko Prathna Patra Kaise likhe) इस सवाल का जवाब हमने ऊपर इस लेख में दिया है इसकी सहायता से आप विकास अधिकारी अर्थात वीडियो को पत्र लिख सकते हैं।

खंड विकास अधिकारी के कार्य क्या है?

खंड विकास अधिकारी के कार्य हैं जैसे कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को जन जन तक पहुंचाना ब्लॉक अस्तर के कार्य अन्य गांव से जुड़े कार्य और विकास कार्यों की समीक्षा करना।

प्रखंड विकास अधिकारी के पास पत्र कैसे लिखें?

यदि आप प्रखंड विकास अधिकारी को पत्र लिखना चाहते हैं इस लेख में हमने आपको पत्र लिखने का प्रारूप दिया है। जिसकी सहायता से आप खंड विकास अधिकारी को पत्र लिख सकते हैं।

अगर आपको हमारी खंड विकास अधिकारी को पत्र कैसे लिखें [Khand Vikas Adhikari Ko Prathna Patra Kaise likhe] जानकारी अच्छी लगी तो आप इसी तरह की और भी जानकारी के लिए हमसे जुड़ सकते है हमारे टेलीग्राम चैनल से जिस पर हम आपके लिए इसी प्रकार की जानकारी डालते है।

Leave a Comment