यहाँ से Noun के प्रकार और Noun in Hindi में Definition को उदाहरण सहित समझें।
Noun (संज्ञा) English Grammar के Part of Speech का एक भाग है। Part of Speech के कुल 08 भाग होते हैं। जिसमें से पहला भाग Noun (संज्ञा) होता है।
आज हम आपको इस पोस्ट के माध्यम से Noun (संज्ञा) की परिभाषा हिंदी और इंग्लिश में उदाहरण सहित जानेंगे। इसके अलावा Types of Noun (संज्ञा के प्रकार) को भी Example सहित जानेंगे।

इसके साथ-साथ हमने आपके अभ्यास के लिए Noun के 02 वर्कशीट को भी दिया हैं। जिसे हल करके आप अपने ग्रहण की हुई जानकारी का आकलन कर सकते हैं।
Definition of Noun in Hindi
Noun को हिंदी में संज्ञा कहते हैं।किसी व्यक्ति, वस्तु, स्थान तथा गुण के नाम के नाम को संज्ञा (Noun) कहते हैं। अर्थात संज्ञा वाक्य की संरचना में भाग लेता है और इसका काम किसी व्यक्ति वस्तु स्थान तथा उसके गुण के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करना होता है।
Definition of Noun in English
A Noun is a name of any person,place,or thing.
Types of Noun in Hindi & English
संज्ञा(Noun) के कुल 05 प्रकार होते हैं जोकि निम्नलिखित हैं –
- Common Noun (जतिवाचक संज्ञा)
- Proper Noun (व्यक्तिवाचक संज्ञा)
- Collective Noun (समूहवाचक संज्ञा)
- Material Noun ( पदार्थवाचक संज्ञा)
- Abstract Noun (भाववाचक संज्ञा)
अब आगे हम संज्ञा (Noun) के प्रकार को अलग-अलग उदाहरण सहित समझेंगे।
Common Noun in Hindi (जतिवाचक संज्ञा)
Common Noun (जतिवाचक संज्ञा) की परिभाषा :- जब कोई चीज या प्राणी एक ही प्रकार के अनेक पाये जाते हों, तो उन शब्दों को Common Noun (जतिवाचक संज्ञा) कहते हैं।
Common Noun का Example (उदाहरण) – Chair (कुर्सी), Table (मेज), Boy (लड़का), Village (गांव) आदि।
Proper Noun (व्यक्तिवाचक संज्ञा)
Proper Noun (व्यक्तिवाचक संज्ञा) की परिभाषा :- जब कोई वस्तु एक प्रकार की एक ही हो, तो उसे ‘Proper Noun (व्यक्तिवाचक संज्ञा)’ हैं।
Proper Noun (व्यक्तिवाचक संज्ञा) का Example (उदाहरण) –
- जीवित प्राणी के नाम – Ram, Sita, Hari, Ravi, Razia
- पर्वतों के नाम – The himalayas, The Vindhyas
- नदियों के नाम – The Ganga, The Yamuna, The volga
- धर्मिक ग्रंथों के नाम – The Ramayna, The Gita, The Quran
- प्रसिद्ध इमारतो के नाम – The Taj Mahal, The Red Fort.
- नगरों, राज्यों, देशों के नाम – Agra ,Kanpur, U.P., Bengal, India, Pakistan, France
Collective Noun (समूहवाचक संज्ञा)
Collective Noun (समूहवाचक संज्ञा) की परिभाषा :- English में कुछ ऐसे शब्द होते है, जिनका अर्थ होता है ‘समूह’ अथवा ‘झुण्ड’। ये Collective Noun (समूहवाचक संज्ञा) कहलाते हैं।
Collective Noun (समूहवाचक संज्ञा) का Example (उदाहरण) –
- A band of robbers – डाकुओं का झुण्ड।
- A flock of birds- चिड़ियों का झुण्ड।
- An army of soldiers- सिपाहियों का झुण्ड।
- A bunch of grapes- अंगूरों का गुच्छा।
- A crowd of persons- मनुष्यों की भीड़।
Material Noun (पदार्थवाचक संज्ञा)
Material Noun (पदार्थवाचक संज्ञा) की परिभाषा :- जो वस्तुएँ अपने असली रूप में पायी जाती हैं, जिनसे वस्तुएँ बनती हैं, उन्हें Material Noun (पदार्थवाचक संज्ञा) कहते हैं।
Material Noun (पदार्थवाचक संज्ञा) का Example (उदाहरण) –
- धातुओं के नाम – Gold, Silver, iron, Copper.
- अनाजों के नाम – Wheat, Rice, Maize, Juice.
- द्रव्य पदार्थ के नाम – Water, Oil, Milk, Juice.
Note :- Gold material noun है,किन्तु यदि उससे अंगूठी (Ring) बनाई जाय तो ‘Ring’ Common Noun होगी।
Abstract Noun (भाववाचक संज्ञा)
Abstract Noun(भाववाचक संज्ञा) की परिभाषा :- जो शब्द किसी दशा, स्थिति या भाव को प्रकट करते हैं वे Abstract Noun (भाववाचक संज्ञा) कहलाते हैं।
Abstract Noun (भाववाचक संज्ञा) का Example (उदाहरण) – Happiness, Boyhood, Friendship.
Note :- जिन Noun शब्दों के अंत मे ness, ship, ry, cy,ty d, hood, sion, ssion लगे होते हैं वे Abstract Noun (भाववाचक संज्ञा) होते हैं।
गणना के आधार पर Noun (संज्ञा) का वर्गीकरण
आजकल Noun (संज्ञा) का नवीन वर्गीकरण किया जा रहा है जो कि गणना के आधार पर है इस आधार पर Noun (संज्ञा) के प्रकार को केवल 02 ही माना गया है।
- Countable Noun
- Uncountable Noun
Countable Noun
Countable Noun की परिभाषा :- Countable Noun वे संज्ञा होते हैं जिन्हें हम गिनना प्रारंभ कर सकते हैं जैसे तारों को गिनना प्रारंभ कर सकते हैं इसीलिए तारा एक Countable Noun है।
Countable Noun का उदाहरण :- Star, Boys, Pens, Eggs.
Uncountable Noun
Uncountable Noun की परिभाषा :- Uncountable Noun वे संज्ञा होते हैं जिन्हें हम गिनना प्रारंभ कर सकते हैं जैसे पानी को गिनना प्रारंभ ही नही कर सकते हैं इसीलिए पानी एक Uncountable Noun है।
Uncountable Noun का उदाहरण :- Wind, Meat, Water, Corn.
Noun Worksheet for Students
नीचे हमने विद्यार्थियों के लिए Noun (संज्ञा) की 02 अभ्यास (Exercise) दिया है। जिसमे उन्हें कुछ वाक्य मिलेंगे उनमे विद्यर्थियों को संज्ञा के प्रकार और उसके रूप की पहचान करनी है।
Excercise – 01
निम्नलिखित वाक्यों में Noun छाँटिए तथा उनकी Kind बताइये।
- Karim, your son is here.
- Your books are in your bag.
- Your pencil is in your pocket.
- Ravi is swimming.
- Razia is reading.
- Karan is under the tree.
- She is flying a kite.
- Ramu is a shepherd.
- His cows are grazing in the fild.
- Kanpur is a big city.
Excercise – 02
निम्नलिखित Countable तथा Uncountable Noun वाक्यों में से तथा छाँटिए।
Mango, Gold, Honesty, Truth, Ring, Tree, Water, Milk, Meat, Egg, Friend, Door, House, Door, Ticket, Love, Ink, Apples.
FAQ Related Noun in Hindi
Noun की परिभाषा Hindi में।
किसी व्यक्ति, वस्तु, स्थान तथा गुण के नाम के नाम को संज्ञा (Noun) कहते हैं।
Noun की परिभाषा English में।
“A Noun is a name of any person, place, or thing.”
Noun के कितने प्रकार होते हैं?
संज्ञा (Noun) के कुल 05 प्रकार होते हैं।
दोस्तों यदि आप Social Media जैसे Facebook, Twitter, Instagram पर हमारे Latest Post के Notification पाना चाहते हैं तो आप हमारे Facebook Page, Twitter Page, Instagram Page को जरूर Like करें।
अगर आप Facebook, Twitter, Instagram पर हमारे साथ जुड़कर अपनी Knowledge और Information को Share करना चाहते हैं तो हमारे Facebook Group Indis हिंदी, Instagram Page Indis हिंदी, Twitter Page Indis हिंदी को जरूर Join करें ।
आशा करता हूँ कि हमारे द्वारा डाला गया यह पोस्ट Noun in Hindi में आपके लिए उपयोगी होगा। आपको संज्ञा से संबंधित किसी भी प्रश्न का उत्तर जानना है तो इस पोस्ट को ध्यान से पढ़ें अगर आपका उत्तर इस पोस्ट में नहीं मिलता है तो नीचे कमेंट बॉक्स के माध्यम से आपसे हम से पूछ सकते हैं।
What is noun, नाउन की परिभाषा अंग्रेजी में, Common noun in Hindi, नाउन के एग्जांपल, नाउन की परिभाषा इन Hindi जैसे प्रश्नों के उत्तर आपको इस पोस्ट में मिल जाएंगे अतः आपसे अनुरोध है कि आप इस पोस्ट को ध्यानपूर्वक पढ़ें।