[2022] SBI Credit Card कैसे बंद करें : जाने Step – by – Step

How to Close SBI Credit Card : कया आपको अपने SBI Credit Card को बंद करवाना है? तो यहाँ से SBI Credit kaise Band karen ? इस प्रश्न का जवाब यहाँ से जान सकते हैं।

यदि आप किसी कारणवश अपना SBI का Credit Card बंद करवाना चाहते हो तो आपको यहाँ पर SBI Credit Card कैसे बंद किया जाता है इसकी सम्पूर्ण जानकारी देंगे। SBI Credit को आप बिना बैंक जाएं ही आप बंद करवा सकते हैं। इसकी जानकारी प्राप्त करने के लिए की SBI Bank Credit Card घर बैठे कैसे बंद करें तो आपको हमारे इस लेख को अंत तक पढ़ना होगा।

तो चलिए सबसे पहले हम जानते हैं की SBI Credit Card को कितने तरीकों से बंद किया जा सकता है ? यदि आपको SBI Credit Card बंद करना है तो इसके लिए 03 तरीके हैं जिसे हम आगे विस्तार से समझा रहे हैं।

SBI Bank Account Number भूल गये तो कैसे पता करें
[2022] SBI Account Me Mobile Number कैसे Register करें : लें पूरी जानकारी
[2022] SBI Pension Seva Portal में Registration कैसे करें? जाने पूरी जानकारी
[2022] SBI KYC Application कैसे लिखें ?
[2022] SBI KYC Form कैसे भरें: सम्पूर्ण जानकारी
[2022 ] SBI Account में Online KYC कैसे करें: New Update
[2022] Mobile से SBI का Balance कैसे Check करें: जाने पूरी जानकारी
[2022] SBI में बंद Account कैसे चालू करें : जाने पूरी जानकारी
[2022] SBI ATM Card Apply online कैसे करें

SBI Credit Card बंद करने के तरीके

20220926 191218 0000
SBI Credit Card Kaise Band Kare
बैंक का नामभारतीय स्टेट बैंक
विषयSBI Credit Card कैसे बंद करें
महत्वपूर्ण दस्तावेजआधार कार्ड
Customer Care Number18601801290
Email ID[email protected]

SBI Credit Card को बंद करने के तीन तरीके हैं जो कि इस प्रकार है

  • Customer Care Number के माध्यम से
  • Email भेजकर
  • SBI Card App के माध्यम से

अब हम इन तीनों तरीकों के बारे में विस्तार से समझेंगे और यह जानेंगे कि SBI Credit Card कैसे बंद किया जा सकता है।

Customer Care Number द्वारा

SBI Credit Card को Customer Care Number द्वारा बंद करने के लिए आपको SBI के कस्टमर केयर नंबर पर कॉल करना होगा। SBI के Customer Care Number इस प्रकार हैं – 18601801290, 18605001290, 39020202.

दिए गए इन तीनों नंबरों में से किसी एक पर कॉल करके आप कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव अधिकारी बात करके अपने Credit Card को बंद करवा सकते हैं। इसके लिए आपसे वो कुछ जानकारी पूछेंगे जिन्हें आप बता कर अपने बड़े ही आसानी से SBI Credit को बंद कर सकते हैं।

Email द्वारा Credit Card को बंद करें

ई-मेल द्वारा क्रेडिट कार्ड को बंद करना चाहते हैं तो हम आपको ई-मेल द्वारा SBI Credit Card को कैसे बंद करें इसकी जानकारी देने जा रहे हैं ई-मेल द्वारा क्रेडिट कार्ड को बंद करने के लिए आपको एसबीआई द्वारा दिए गए आधिकारिक ईमेल [email protected] पर एक एप्लीकेशन लिख कर भेजना होगा जिसके बाद आपका SBI Credit Card बंद कर दिया जाएगा।

यदि आप ईमेल पर एप्लीकेशन लिखना नहीं जानते हैं तो हम यहां आपके लिए एप्लीकेशन के फॉर्मेट को उपलब्ध करा रहे हैं जिसे आप यहां से देख कर लिख सकते हैं और अपने क्रेडिट कार्ड की बंद करवा सकते है।

SBI Credit को बंद करने के लिए एप्लीकेशन फॉर्मेट

सेवा में, 

श्रीमान शाखा प्रबंधक

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India)

प्रयागराज (यूपी) (अपना पता लिखे)

विषय: SBI Credit Card को बंद करवाने के संबंध में आवेदन

महोदय,

            सविनय निवेदन है कि मैं (अपना नाम) आपके बैंक का एक क्रेडिट कार्ड धारक हूँ। जिसमें मेरा क्रेडिट कार्ड है (खाता संख्या लिखें) ……..24000 है। मैं इस कार्ड को लंबे समय से इस्तेमाल कर रहा हूं लेकिन वर्तमान में के कार्ड पर बढ़ रहे ब्याज दर और चार्जर्स के कारण मैं भुगतान करने में असमर्थ हूं (यहाँ पर अपना कारण लिखें।) जिस कारण से मैं अपने क्रेडिट कार्ड को बंद करना चाहता हूं। 

      अतः आपसे निवेदन है कि आप आपसे निवेदन है कि मेरा वर्तमान में चल रहे एसबीआई क्रेडिट कार्ड को बंद करने की कृपा करें जिसके लिए मैं आपका आभारी रहूंगा।  

सधन्यवाद! 

दिनांक :- DD/MM/YYYY

आपका  विश्वासी

नाम:-  XXXX kumar

क्रेडिट कार्ड नंबर :- XXXXXX5202

मोबाइल नंबर :- XXXXX3888

हस्ताक्षर :- ………..

इस एसबीआई क्रेडिट कार्ड को बंद करने के एप्लिकेशन को लिखकर आपको इस ईमेल [email protected] पर भेजना है जिसके बाद आपका SBI Credit Card band हो जायेगा।

SBI Card App द्वारा

SBI Credit Card को SBI Official App द्वारा आप अपने क्रेडिट कार्ड को बंद कर सकते है।

Step – 01 :- सबसे पहले आप को Google Play Store से SBI Card App को Download कर लेना है। इसके पश्चात इसमें लॉगइन करके आगे दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करना है।

Step – 02 :- अब आपको SBI Credit Card App के Homepage पर 03 लाइन दिखेगी जिस पर क्लिक करना या मोबाइल में टच करना है। जैसा कि नीचे दिए गए फोटो में दिखाया गया है।

sbi-credit-card-band-kaise-karen-step-1

Step – 03 :- अब आपको साइड बार में एक Service का ऑप्शन दिखेगा जैसा नीचे फोटो में दिया है। इस पर आपको टच करना हैं।

sbi-credit-card-band-kaise-karen-step-2

Step – 04 :- अब आपको Card Closer Request वाले Option को Open करना हैं।

sbi-credit-card-band-kaise-karen-step-3

Step – 05 :- Card Closer Request वाले Option को Open करने के बाद आप का क्रेडिट कार्ड दिखाया जाएगा जिस प्रकार नीचे दिया गया है।

sbi-credit-card-band-kaise-karen-step-4

Step – 06 :- अब आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर जो कि आपके बैंक खाते से लिंक होगा उस पर OTP आयेगा। जिसे भरकर आप अपने स्टेट बैंक क्रेडिट कार्ड को बंद कर सकते हैं।

sbi-credit-card-band-kaise-karen-step-5

SBI Credit Card कैसे बंद करें से जुड़े कुछ प्रश्नों के उत्तर

SBI Credit Card बंद कैसे करें?

एसबीआई क्रेडिट कार्ड बंद करवाना चाहते हैं तो इसके लिए हमने अपने इस पोस्ट के माध्यम से सारी जानकारी उपलब्ध कराई है जिसकी सहायता से आप अपने SBI Credit Card को बंद कर सकते है।

SBI Credit Card को बंद होने में कितने दिन लगता है?

यह कार्ड आपके एप्लीकेशन देने के पश्चात आपके सारे दस्तावेजों की जांच करने के बाद आपके SBI Credit Card को Deactivate कर दिया जाता हैं।

एसबीआई क्रेडिट कार्ड सरेंडर कैसे करे?

एसबीआई क्रेडिट कार्ड को सरेंडर करने के लिए आपको एक एप्लीकेशन लिखकर अपने क्रेडिट कार्ड संबंधित बैंक को भेजना है जिसके बाद आपका क्रेडिट कार्ड बंद हो जायेगा।

आशा करता हूं कि आप हमारे द्वारा दिए गए SBI Credit Card Band Kaise Kare (एसबीआई क्रेडिट कार्ड बंद कैसे करें) से संबंधित जानकारी से संतुष्ट होंगे। यदि आपको एसबीआई क्रेडिट कार्ड से जुड़ी कोई भी अन्य जानकारी प्राप्त करनी है तो नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स के माध्यम से उसे हमसे पूछ सकते हैं।

Leave a Comment

x