UP Police Bharti 2022 : पुलिस मे होंगी 56,880 भर्तियां, जाने कब से आवेदन शुरू

यदि आप भी UP Police में भर्ती होने का सपना देखते है तो आपके लिए बहुत बड़ी खुशखबरी यूपी पुलिस में जल्द ही 56,880 पदो पर होगी भर्ती यहां जाने पूरी जानकारी।

बता दे की योगी सरकार ने इस बार दशहरे का तोहफा देते हुए पुलिस के 56880 पदों पर भर्ती का कार्यक्रम बृहस्पतिवार को जारी कर दिया। सिपाही, बंदीरक्षक और फायरमैन के लिए भर्ती 1 November से शुरू होगी और अगले वर्ष जुलाई के अंत तक यह कार्यक्रम चलेगा। प्रमुख सचिव गृह अरविंद कुमार ने बताया कि DGP की ओर से UP Police भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को प्रस्ताव भेज दिया गया है। जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना को जारी कर दिया जाएगा जिसके बाद उम्मीदवार इस भर्ती में आवेदन कर सकेंगे।

आपको बता दे की 2018 में अहंता से बाहर वालों को भी मौका प्रमुख सचिव गृह ने बताया कि सरकार ने वर्ष 2017 में सुप्रीम कोर्ट में कहा था कि हर वर्ष 30 हजार सिपाहियों की भर्ती होगी। वर्ष 2017 में कोई भर्ती नहीं हुई, इसलिए ऐसे अभ्यर्थी जो 2017 में अहंता पूरी कर रहे थे और 2018 में बाहर हो गए, उन्हें इस भर्ती में मौका दिया जाएगा।जिससे कि वह भी इस भर्ती में शामिल हो सकें।

up-police-bharti-2022-online-application-starts-01-november-know-all-details

इसे भी पढें. – UP Police Constable Bharti 2022 : UP कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन का सुनहरा मौका

इसमें 51216 सिपाहियों के लिए 30 नवंबर तक आवेदन किए होंगे इनमें 32 हजार नागरिक पुलिस, 19216 पीएसी के पद होंगे। नागरिक पुलिस के 20% पोस्ट महिलाओं के लिए अर्थात 6400 पद महिलाओं व 25600 पद पुरुषों के लिए होंगे। 1 नवंबर से 30 नवंबर तक आवेदन करना होगा 4 व 15 जनवरी को Online परीक्षा होगी। जून के तीसरे सप्ताह तक परिणाम Result घोषित होंगे।

UP Police Bharti 2022 : जाने कौन कर सकता हैं आवेदन

इस भर्ती में 18 से 22 वर्ष की आयु वाले युवा उम्मीदवार ही भर सकेंगे अभ्यर्थी की उम्र की गणना 1 जुलाई 2018 से होगी। शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट (10+2) होगी। एक पद के लिए एक से अधिक बार आवेदन करने पर उम्मीदवार का आवेदन स्वीकार नहीं होंगे आवेदन को रद्द कर दिया जाएगा इसलिए बड़े ही सतर्कता से अपना फार्म अप्लाई करें।

बंदीरक्षक के 3638, माउंटेन पुलिस के 102 पद : बंदीक्षक के 3012 पद पुरुषों व 626 पद महिला के लिए आवेदन 5 नवंबर से 4 दिसंबर के बीच ह ऑनलाइन परीक्षा 8 व 9 जनवरी को होगी। जुलाई अंत तक परिणाम घोषित होंगे। माउंटेन पुलिस के ि खाली 102 पदों पर भी इसी अवधि में भर्ती प्रक्रिया संपन्न होगी।

फायरमैन के 1924 पद, ऑनलाइन परीक्षा 10 जनवरी : आपको बता दे की 5 नवंबर से 4 दिसंबर के बीच फायरमैन के 1924 पदों पर भी आवेदन लिए जाएंगे। ऑनलाइन परीक्षा 10 जनवरी को होगी। परिणाम जुलाई के अंत तक घोषित होंगे भर्ती बोर्ड के पास 1679 पदों का ही प्रस्ताव लंबित है। प्रमुख सचिव गृह ने डीजी फायर सर्विसेज के शेष 245 पदों के लिए भी प्रस्ताव भेजने का निर्देश दे दिया है। जल्द ही उसके लिए भी अधिसूचना को जारी किया जाएगा।

UP Police Recruitment 2022 : जाने क्या है चयन प्रक्रिया कैसे होगा चयन

आपको इस भर्ती में 300 अंकों की लिखित परीक्षा में आपसे सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी, संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता, मानसिक अभिरुचि एवं तार्किक क्षमता के विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे इस परीक्षा में Negative Marking भी होगी। इसमें सफल अभ्यर्थियों के दस्तावेज का सत्यापन अर्थात Document Verification होगा। इसके बाद शारीरिक परीक्षा होगी। इसमें पुरुषों को 25 मिनट में 4.8 किमी व महिला को 14 मिनट में 2.4 किमी दौड़ पूरी करनी होगी। इन सब चरण में सफल उम्मीदवार ही इस भर्ती में अपनी जगह बना सकेंगे।

यदि आपको हमारी इस UP Police Bharti 2022 से जुड़ी जानकारी अच्छी लगीं तो आप इसे अपने भर्ती की तैयारी कर रहे दोस्तो के साथ साझा कर सकते हैं और उन्हें ही इसके बारे जानकारी दे सकते है साथ ही इसी प्रकार की जानकारी के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते और यदि आपके मन में कोई भी प्रश्न हो तो आप कमेंट बॉक्स में हमसे पूछ सकते है (धन्यवाद)

Leave a Comment