UPSSSC PET 2022 Question Paper Pattern : जाने किस विषय आयेंगे कितने प्रश्न

UPSSSC PET 2022 : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा UPSSSC PET 2022 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। यह परीक्षा 2 दिनों में तथा दो पालियों में संपन्न कराई जाएगी।15 अक्टूबर व 16 अक्टूबर को यह परीक्षा दो शिफ्टों में होंगी। जिसमें लगभग 37 लाख अभ्यार्थी परीक्षा में बैठेंगे। यदि आप भी इस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको इस परीक्षा के क्वेश्चन पेपर पैटर्न के बारे में भली-भांति जानकारी होनी चाहिए।

upsssc-pet-question-paper-pattern-2022

इसके उम्मीदवारों को UPSSSC PET 2022 के पाठ्यक्रम के बारे में भी जानकारी प्राप्त कर लेनी चाहिए। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षा में विभिन्न विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं। हम आपको इस लेख के माध्यम से इस परीक्षा में पूछे गए कुल प्रश्नों की संख्या तथा किस विषय से कितने प्रश्न पूछे जाते हैं और कितने अंक के होते हैं यह जानकारी देंगे।

UPSSSC PET की परीक्षा में भारतीय इतिहास से पांच प्रश्न, भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन से पांच प्रश्न, भूगोल से पाँच प्रश्न, भारतीय अर्थशास्त्र से पांच प्रश्न, भारतीय संविधान से पांच प्रश्न, सामान्य विज्ञान से पांच प्रश्न, प्रारंभिक गणित से पांच प्रश्न, सामान्य हिंदी से पांच प्रश्न, सामान्य अंग्रेजी से पांच प्रश्न, तर्कशक्ति और बुद्धिमत्ता परीक्षण से पांच प्रश्न, समसामयिक विषयों पर 10 प्रश्न, सामान्य जागरूकता से 10 प्रश्न, हिंदी के दो अपठित गद्यांश से 10 प्रश्न, 02 ग्राफ इंटरप्रिटेशन से 10 प्रश्न, 02 टेबल इंटरप्रिटेशन और एनालिसिस से 10 प्रश्न। कुल प्रश्नों की संख्या 100 होगी तथा प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित होगा इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है यदि आप एक प्रश्न गलत करेंगे तो आपका 0.25 अंक काट लिया जाएगा।

सामान्य विज्ञान के अंतर्गत प्रारंभिक भौतिक विज्ञान प्रारंभिक रसायन विज्ञान एवं प्रारंभिक जीव विज्ञान के प्रश्न पूछे जाएंगे। अंकगणित से पूर्ण संख्या, भिन्न तथा दशमलव आदि महत्वपूर्ण बिंदुओं से प्रश्न पूछे जाएंगे। इस परीक्षा के प्रश्न पत्र को हल करते समय अभ्यार्थी सतर्कता का विशेष ध्यान रखेंगे क्योंकि नकारात्मक अंकों के माध्यम से आपके वास्तविक अंक कम हो सकते हैं और आप इस परीक्षा में अपने परिणाम को खराब कर सकते हैं पता आपको प्रश्न हल करते समय अधिक ध्यान रखना होगा।

Leave a Comment