Verb in Hindi with Examples & Its Type

Verb (क्रिया) की परिभाषा और सभी प्रकार को उदाहरण सहित Verb in Hindi की इस पोस्ट के द्वारा पढ़े।

Verb (क्रिया) English Grammar के Part of Speech का एक भाग है। Part of Speech के कुल 08 भाग होते हैं। जिसमें से पहला भाग Noun (संज्ञा) होता है। दूसरा भाग Pronoun, तीसरा भाग Adjective होता है। अब हम इस लेख में चौथे भाग Verb (क्रिया) के बारे में पढ़ेंगे।

इस पोस्ट में हम Verb (क्रिया) की परिभाषा तथा Verb (क्रिया) के प्रकार को इसके उदाहरण के द्वारा समझने का प्रयास करेंगे। इसके साथ – साथ हम यह जानेंगे कि Verb का अर्थ क्या होता हैं, वर्ब किसे कहते है in Hindi और इसका उपयोग किसी भी वाक्य में किस प्रकार किया जाता है।

वर्ब की परिभाषा in Hindi, Verb in Hindi and English, वर्ब इन हिंदी पीडीएफ, verb in hindi to english
All Rules & Types of Verb in Hindi

हमने आपके स्वयं की जांच करने के लिए Verb (क्रिया) की 02 Worksheet को हिंदी में उपलब्ध करा दिया है इसको हल करने से आपको यह पता चल जाएगा कि हमने इस पोस्ट के माध्यम से Verb (क्रिया) के बारे में कितना सीखा है?

Verb in Hindi Definition / वर्ब की परिभाषा in Hindi

Verb (क्रिया) शब्द है जो हमें एक व्यक्ति या वस्तु के विषय में कुछ बताता है या जिन शब्दों से किसी काम का करना या होना पाया जाए वे Verb (क्रिया) कहलाते हैं।

Verb Definition in English

A verb is a word that tells something about a person or thing. Or A verb is a word which says something about a Subject.

Verb in Hindi Examples

  • The peon rings the bell.
  • The mother opens the door.
  • The wind is blowing.
  • Ram is falling.

उपरोक्त चारों वाक्यों में जो शब्द मोटे से लिखे गए हैं वे सभी Verb (क्रिया) हैैं।

ध्यान दीजिए :- हिंदी में Verb (क्रिया) वाक्य के अंत में आती है किंतु अंग्रेजी में कर्ता के बाद आती है।

एक Verb (क्रिया) हमें तीन चीजों का ज्ञान कराती है :-

  1. कोई व्यक्ति या वस्तु क्या करता/करती है। जैसे –
    • Lata sings.
    • The wind blows.
  2. कोई व्यक्ति या वस्तु किस अवस्था में है ? जैसे –
    • This girl is small.
    • She is ill.
  3. किसी व्यक्ति या वस्तु के साथ क्या किया जा रहा है ? जैसे –
    • The food is being cooked.
    • He is beaten.

Form of Verbs

बहुत कम क्रियाओं को छोड़कर सभी क्रियाओं के तीन रूप होते हैं :

  • Present
  • Past
  • Past Participle

इन्हें क्रमशः First Form, Second Form, Third Form भी कहते है । First Form क्रिया का मौलिक रूप है। अपने Verb की तीन Forms याद की होगी। यदि ना की हो तो अब कर लीजिए। इसके लिए Verb के Form का पीडीएफ का लिंक नीचे उपलब्ध करा दिया गया है।

क्रिया के प्रकार / Kinds of Verb / Verb कितने प्रकार के होते हैं in Hindi?

क्रिया तीन प्रकार की होती हैं जो कि निम्नवत हैं –

  1. Finite Verb
  2. Auxiliary Verb
  3. Non-finite Verb

Finite Verbs in Hindi

Finite Verbs को Full Verbs तथा Main Verbs भी कहते हैं तथा जब यह सहायक क्रियाओं के साथ प्रयोग  किए जाते हैं। तो इन्हें Principle Verbs भी कहते हैं।

Finite Verbs चार प्रकार की होती है जो कि निम्नलिखित हैं –

  1. Intransitive Verb (अकर्मक क्रिया)
  2. Transitive Verb (सकर्मक क्रिया)
  3. Linking Verb (संयोजन क्रिया)
  4. Pharsal Verb (संयुक्त क्रिया)

Intransitive Verb (अकर्मक क्रिया)

जिस क्रिया (Verb) का कोई कर्म (Object) नहीं होता है तथा अपने में ही पूर्ण अर्थ रखती है अर्थात केवल Subject के साथ ही समाप्त हो जाता है तथा प्रभाव अन्य व्यक्ति या वस्तु पर नहीं पड़ता है उसे Intransitive Verb कहते हैं।

जिस क्रिया के साथ कर्म का प्रयोग न हुआ हो, वह अकर्मक क्रिया (बिना कर्म की) अथवा Intransitive Verb in hindiकहलाती है।

Intransitive Verb के Example
  • He laughs.
  • Rashmi plays.
  • The child weeps.

यहां ये तीनों क्रियाएं laugs, plays और weeps अकर्मक क्रियाए हैं कर्म किसी वाक्य में नहीं है किंतु सभी वाक्यों का अर्थ पूरा है।

  • I said down.
  • You laughed.
  • She is weeping.
  • He is going to school.
  • I read.
  • The play.

यहां Sat, Laughed, is weeping, is going, read, play शब्द Intransitive Verbs हैं क्योंकि इनका कोई Object नहीं है।

‘Is going’ के बाद ‘School’ शब्द लिखा हुआ है, किंतु यहां ‘Is going’ में ‘क्या’ या ‘किसको’ लगाने से जवाब नहीं निकलता वह ‘स्थान’ बतला रहा है यानी ‘अव्यय’ का काम कर रहा है, क्रिया का नहीं। अतः ‘Is going’ ‘Intransitive Verbs’ हुआ।

Intransitive Verbs कार्य (Action), अवस्था (State), तथा स्थिति (being) प्रकट करती हैं; जैसे –

  • Lata sang sweet and sweet. (action)
  • The child sleeps. (state)
  • There is a fly in the cup of tea. (being)

ध्यान दीजिए :- प्राया क्रियाएं अपने प्रयोग के अनुसार कभी Transitive Verb और कभी Intransitive Verb बनती रहती हैं जैसे –

Play — Intransitive. :: I play football — Transitive.

Transitive Verb in Hindi(सकर्मक क्रिया)

जिस क्रिया का प्रभाव अपने कर्ता पर ही समाप्त ना होकर किसी अन्य व्यक्ति या वस्तु पर पड़ता है, अपितु जिसका (Object) कर्म होता है उसे Transitive Verbs कहते हैं।

जिन क्रियाओं के साथ कर्म का प्रयोग हो तो वह सकर्मक (कर्म सहित) क्रियाएं अथवा Transitive Verbs कहलाती हैं।

Transitive Verb के Example
  • Rashmi writes a letter.
  • She reads a book.
  • We saw the film.
  • They want to go.
  • Garima likes swimming.

उपरोक्त वाक्यों में a letter, a book, the film, to go, swimming कर्म (object) है। इन्हें हटा देने पर वाक्यों का अर्थ अपूर्ण हो जाएगा।

Object (कर्म) की पहचान के लिए क्रिया में क्या ?, किसे ?, लगाकर प्रश्न करना चाहिए । उत्तर आ जाए तो वह Transitive verb होगी; जैसे – पहले वाक्य में प्रश्न करना चाहिए – रश्मि क्या लिखती है ? उत्तर होगा ‘पत्र’ अतः Letter Object हुआ, इसलिए writes Transitive Verb हुई।

Transitive Verb of Incomplete Prediction

जब किसी क्रिया का कर्म भी लिखा हो, परंतु फिर भी उसका भावपूर्ण ना हो रहा हो तो उसे Transitive Verb of Incomplete Prediction कहते हैं ।

उदाहरण :- (01) The boys made Mohan monitor. (02) They chose him their leader.

उपरोक्त वाक्यों में ‘Made’ ‘Chose’ शब्द के Objects Mohan तथा him, रखे हुए हैं फिर भी उसका अर्थथ पूरा नही होगा। यदि ‘Monitor’ और ‘Leader’ शब्द न हों तो वाक्य निरर्थक और कुरुप लगेंंगे।

यहाँ ‘Monitor’ तथा ‘Leader’ शब्द ‘Made’ तथा ‘Chose’ क्रियाओं के sense को पूरा कर रहे हैं। अतः वे उनके Complement (पूरक) हुए और वे क्रियाएं “Transitive verbs of Incomplete Predication” कहलाएगी।

Intransitive verbs of Incomplete Predication या Linking Verbs

जब कोई अकर्मक हो किन्तु उसका भाव पूर्ण न हो रहा हो, उसे अपने भाव को पूर्ण करने के लिए ‘पूरक’ (Complement) की आवश्यकता हो, तो ऐसी क्रियाओं को ‘Intransitive verbs of Incomplete Predication’ या ‘Linking Verbs’ कहते हैं।

Linking Verbs दो प्रकार की होती हैं –

  1. Be से बनने वाली, जैसे – is, are, am, was, were, will be, shall be, etc.
  2. Be के अतिरिक्त, जैसे – grow, become, seem, appear, look, remain, go etc.

उदाहरणार्थ, मान लीजिए हम कहें, ‘He is’ ‘वह हैं’ । यहाँ पर Subject ‘He’ लिखा हुआ है और Verb ‘is’ भी लिखी हुई हैं किंतु फिर भी वाक्य बेतुका लग रहा है – ‘वह है’। यहां भाव को पूर्ण करने के लिए किसी ‘पूरक’ की आवश्यकता है, जैसे – He is teacher या He is brave. अतः is क्रिया Linking Verb कहलाएगी।

Linking Verb के कुछ अन्य उदाहरण हैं – 

am, are, was, were, be तथा ‘be’ के अन्य रूप जैसे – ‘is being’, ‘was being’, ‘has been’ आदि। जैसे – He was a teacher, They were players.

Auxiliary Verbs (सहायक क्रियाएं)

जो क्रियाएं किसी अन्य Verb को Tens या Mood बनाने में मदद देती हैं, वे Auxiliary Verbs या Helping Verbs कहलाती हैं। 

Auxiliary Verbs (सहायक क्रियाएं) के उदाहरण

  • He will go.
  • I am reading.
  • The boy has read his book.
  • You may come.

यहाँ ‘will’, ‘am’, ‘has’ तथा ‘may’ शब्द दूसरी क्रियाओं के Tense बनने में मदद कर रहे हैं। इन्हीं की मदद से पहला वाक्य Future Indefinite, दूसरा  Present Continuous, तीसरा Present Perfect और चौथा ‘Mood’ (वृति सूचक) बना है। अतः ये सहायक क्रियाएं हुई ( ‘Auxilium’ Latin भाषा का शब्द है, जिसका अर्थ है ‘Help’ या ‘सहायता’)

ध्यान दीजिए :- यह क्रियाएं कभी-कभी मुख्य होती है और कभी सहायक, जैसे

  • As Main Verb (मुख्य क्रिया)
    • He is a good boy.
    • I am a student.
    • They are players.
  • As Auxiliary Verb (सहायक क्रिया)
    • He is laughing.
    • I am going home.
    • They are playing match.

मुख्य सहायक क्रियाएं – Is, am, are, was, were, shall, will, has, have, had, do, does, did, can, could, should, must, may, might आदि मुख्य सहायक क्रियाएं हैं।

ये क्रियाएं सहायक तभी होगी जब ये किसी दूसरे मुख्य क्रिया की सहायता कर रही हो और स्वयं मुख्य क्रियाओं के रूप में प्रयुक्त न हुई हो।

Phrasal Verb in Hindi (संयुक्त क्रिया)

जब Verb के बाद कोई Prepositions लगा दिया जाता है तो उसके अर्थ में बहुत अंतर आ जाता है। ये Preposition कभी-कभी Adverb का भी काम करते हैं। इस प्रकार के combination को Phrasal verb कहते हैं। नीचे कुछ Phrasal verb दिए हैं इन्हें ध्यानपूर्वक पढ़िए तथा याद कीजिए।

Phrasal Verbs के PDF को प्राप्त करने के लिए यहाँ Click करें ।

Verb (क्रिया) से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नों के उत्तर

Verb किसे कहते हैं ?

जो शब्द हमे एक व्यक्ति या वस्तु के बारे में कुछ जानकारी दे उसे Verb कहते हैं।

Verb कितने प्रकार के होते हैं ?

Verb के तीन प्रकार होते है – (01) Finite (02) Non-finite (03) Auxiliary Verb.

Verb का अर्थ Hindi में क्या होता है ?

Verb का अर्थ Hindi में क्रिया होता है।

Verb worksheet in Hindi

नीचे हमने आपके लिए Verb की 02 Worksheet को दिया है जिससे आप अपने प्राप्त किए गए ज्ञान को जांच सकते हैं।

Verb Exercise – 01

नीचे दिए गए वाक्यों में Transitive और Intransitive Verb को छाँटिए –

  1. The sun shines brightly.
  2. We go to school.
  3. The boy cut his hand with a knife.
  4. The fowler catches birds.
  5. They bath in a river.

Verb Exercise – 02

  1. The cow gives us milk.
  2. Brave people fight injustice.
  3. The birds flew away.
  4. Meera left for her office at ten.
  5. She left her purse on her table.

दोस्तों यदि आप Social Media जैसे Facebook, Twitter, Instagram पर हमारे Latest Post के Notification पाना चाहते हैं तो आप हमारे Facebook Page, Twitter Page, Instagram Page को जरूर Like करें।

Modal Auxiliary Verbs को Hindi में समझें
Grammar के Types of Sentences को Hindi में समझे
English Grammar के Parts of Sentence को Hindi में समझें
Parts of Speech in Hindi with Examples
English Grammar in Hindi

अगर आप Facebook, Twitter, Instagram पर हमारे साथ जुड़कर अपनी Knowledge और  Information को Share करना चाहते हैं तो हमारे Facebook Group Indis हिंदी, Instagram Page Indis हिंदी, Twitter Page Indis हिंदी को जरूर Join करें ।

यदि आपको अंग्रेजी भाषा के Verb अर्थात क्रिया को समझने में परेशानी आ रही हो तो हमारे द्वारा डाले गए Verb in Hindi with Examples और सभी नियमों को पढ़कर आपको आसानी से Verb समझ आ जाएगा।

आपसे हम यही उम्मीद करते हैं कि आप हमारे द्वारा लिखे गए Verb in Hindi के इस लेख को पढ़कर अपने मित्रों के साथ साझा करेंगे। जिससे ज्ञान का प्रसार होगा और एक समृद्ध राष्ट्र का निर्माण होगा।

Leave a Comment

x